ब्रेकिंग
भैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौज

संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को 'भोंपू' बताया, गलतफहमी में जी रहे हैं PK

PATNA : बिहार में अपनी राजनीतिक सक्रियता को लेकर ऐलान करने वाले प्रशांत किशोर अब विरोधियों के निशाने पर हैं। मंगलवार को प्रशांत किशोर ने जब बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर ल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपनी राजनीतिक सक्रियता को लेकर ऐलान करने वाले प्रशांत किशोर अब विरोधियों के निशाने पर हैं। मंगलवार को प्रशांत किशोर ने जब बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लिया तो विरोधी हमलावर हो गए। प्रशांत किशोर पर जेडीयू और बीजेपी की तरफ से चौतरफा हमला बोला जा रहा है। ऐसे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर को भोंपू बताया है। संजय जायसवाल ने कहा है कि दुनिया में सबसे अच्छी कंपनी का स्पीकर भी इस गलतफहमी का शिकार हो जाता है कि उससे निकलने वाली आवाज सुरीली है जबकि हकीकत यह है कि आवाज गायक की होती है ना की स्पीकर की। 


संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा है कि भोंपू के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खर्चा सुरीली आवाज पर होता है लेकिन बावजूद इसके भोंपू अक्सर गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि एक व्यवसाई को चाय पर चर्चा की याद तो रहती है लेकिन उत्तर प्रदेश में खाट पर की गई चर्चा की असफलता को वह भूल जाता है।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा है कि धंधे का सबसे अच्छा फार्मूला यही है कि जिस राज्य में जो जीत रहा है उसे अपनी मुफ्त सेवा दे दो। संजय जायसवाल ने कहा है कि उन्होंने ऐसे बहुत लोगों को देखा है जो राजनीति में आए और उसको अपना धंधा बना लिया लेकिन एक राजनैतिक धंधेबाज को राजनीति करता हुआ देखना वाकई दिलचस्प है।

टैग्स