ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक पद से हटाये गये संजय जायसवाल, पार्टी ने की नयी नियुक्ति

PATNA : बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक पद से हटा दिया गया है. मंगलवार की देर शाम पार्टी ने ये फैसला लिया. मध्य प्रदेश से सांसद राकेश सि

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक पद से हटा दिया गया है. मंगलवार की देर शाम पार्टी ने ये फैसला लिया. मध्य प्रदेश से सांसद राकेश सिंह को पार्टी का नया मुख्य सचेतक बनाया गया है. बीजेपी ने राज्यसभा में नये मुख्य सचेतक की नियुक्ति की है. 

एक व्यक्ति-एक पद का फार्मूला 

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले के आधार पर संजय जायसवाल को पार्टी के मुख्य सचेतक पद से हटाया गया है. पिछले साल नयी लोकसभा के गठन के बाद पार्टी ने संजय जायसवाल को ये जिम्मेवारी दी थी लेकिन उसके बाद उन्हें बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बना दिया गया. इसके बाद उन्हें मुख्य सचेतक पद से हटना तय था. हालांकि पार्टी ने इसके लिए लंबा समय लिया. मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश से सांसद राकेश सिंह को लोकसभा में बीजेपी का मुख्य सचेतक बनाने का फैसला लिया गया. बीजेपी ने राज्यसभा में भी नये मुख्य सचेतक की नियुक्ति की है. शिव प्रताप शुक्ला को राज्यसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया है. 


संसदीय कमेटी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे जायसवाल

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल पार्टी के मुख्य सचेतक होने के साथ साथ संसद की जल संसाधन कमेटी के अध्यक्ष भी हैं. वे इस पद पर बने रहेंगे. लिहाजा लोकसभा में उन्हें दफ्तर के साथ साथ दूसरी सुविधायें मिलती रहेंगी. 

गौरतलब है कि संजय जायसवाल 10 महीने पहले बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बनाये गये थे. उसी समय से माना जा रहा था कि उनसे बीजेपी संसदीय दल के मुख्य सचेतक का पद वापस लिया जायेगा. लेकिन बीजेपी के आलाकमान के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी लंबे समय तक मुख्य सचेतक के पद पर बने रहे.

टैग्स