ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar Politics: संजय जायसवाल और प्रशांत किशोर का विवाद कोर्ट पहुंचा, बीजेपी सांसद ने पीके के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

Bihar Politics: भाजपा सांसद संजय जायसवाल और जनसुराज अभियान के प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग अब कोर्ट तक पहुंच गई है। सांसद ने पीके पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए बेतिया कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल और जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बीच शुरू हुआ विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। आरोप-प्रत्यारोप की यह जंग सीधे अदालत तक पहुंच गई है। सांसद ने प्रशांत किशोर के बयानों को अपनी छवि पर चोट बताते हुए बेतिया व्यवहार न्यायालय में मानहानि का परिवाद दर्ज कराया है।


मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान संजय जायसवाल पर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि सांसद ने अपने निजी पेट्रोल पंप के फ़ायदे के लिए छावनी ओवरब्रिज के अलॉटमेंट में हेरफेर करवाई। इतना ही नहीं, उन्होंने जायसवाल को टूटपुजिया नेता कहकर सियासी हलकों में सनसनी मचा दी।


सांसद ने इन बयानों को असत्य और अपमानजनक बताते हुए पहले वकील के ज़रिए प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस भेजा। किशोर की ओर से जवाब मिला, लेकिन वह जायसवाल को संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद वकील राजन कुमार चतुर्वेदी के माध्यम से मामला अदालत तक ले जाया गया। उनका कहना है कि इन टिप्पणियों ने सांसद की सामाजिक और राजनीतिक साख को ठेस पहुंचाई है, जो मानहानि का स्पष्ट मामला है।


इस पूरे घटनाक्रम ने पश्चिम चंपारण की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाने वाले डॉ. संजय जायसवाल और जनसुराज आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रशांत किशोर के बीच यह टकराव अब सिर्फ़ सियासी बयानबाज़ी तक सीमित नहीं रहा। अदालत के दरवाज़े खुल चुके हैं और यह देखना रोचक होगा कि आने वाले दिनों में यह लड़ाई सियासी ज़मीन पर क्या असर छोड़ती है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता