ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

संजय जायसवाल बोले- RJD विधायकों ने शपथ पत्र में अपराधिक मामलों को छिपाया, चुनाव आयोग और SC से करेंगे शिकायत

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी विधायकों पर शपथ प्रमाण पत्र में अपराधिक मामला छिपाने का आरोप बीजेपी ने लगाया है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमलोग आज चुनाव आ

संजय जायसवाल बोले- RJD विधायकों ने शपथ पत्र में अपराधिक मामलों को छिपाया, चुनाव आयोग और SC से करेंगे शिकायत
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी विधायकों पर शपथ प्रमाण पत्र में अपराधिक मामला छिपाने का आरोप बीजेपी ने लगाया है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमलोग आज चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं. नरकटिया के आरजेडी विधायक पर कई अपराधिक मामले चल रहे हैं, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी. 

सुप्रीम कोर्ट से करेंगे केस

संजय जायसवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने यह आदेश दिया था कि जिन उम्मीदवार पर अपराधिक मामला दर्ज वह उसकी जानकारी अपने शपथ के साथ-साथ अखबार में भी प्रकाशित कराएंगे, लेकिन नरकटिया आरजेडी विधायक शमीम अहमद ने यह जानकारी छिपायी. वह भी ऐसे में जब उनके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज है. बीजेपी इसको लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेगी और सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल करेगी. 

कई विधायकों पर गंभीर आरोप

संजय जायसवाल ने कहा कि आरजेडी ने कई अपराधियक छवि वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. इसमें नरकटिया के अलावे बैकुंठपुर विधायक पर भी आपराधिक मामला दर्ज है, लेकिन बैकुंठपुर विधायक प्रेम शंकर प्रसाद ने भी जानकारी छिपायी है. इसकी बीजेपी शिकायत करेगी.