ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

सनातन को गाली देने वालों का माता खुद करेंगी संहार, बोले गिरिराज सिंह .... दुर्गा, काली, सरस्वती के रूप हैं राजनाथ,शाह और धर्मेंद्र प्रधान

MUZAFFARPUR : हिंदू फिर से एकजुट हो रहे हैं। इस कारण सनातन का दुनिया में डंका बज रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुछ राजनीतिक दल के लोग सनातन को गालियां दे रहे हैं। सनातन पर प्रहार करने वाल

 सनातन को गाली देने वालों का माता खुद करेंगी संहार, बोले गिरिराज सिंह ....  दुर्गा, काली, सरस्वती के रूप हैं राजनाथ,शाह और धर्मेंद्र प्रधान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : हिंदू फिर से एकजुट हो रहे हैं। इस कारण सनातन का दुनिया में डंका बज रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुछ राजनीतिक दल के लोग सनातन को गालियां दे रहे हैं। सनातन पर प्रहार करने वालों का माता संहार करेंगी। यह बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह मुजफ्फरपुर शहर के इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास फैन्स क्लब की ओर से आयोजित फलाहार कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विरोधी दलों पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि -  "पहले सनातन को लोग हेय की दृष्टि से देखते थे। अब समय बदल गया है। सनातन से ही सब कुछ संभव है।" धर्म की रक्षा करने वाले की धर्म भी रक्षा करता है। सनातन जैसी चीजें दूसरे धर्म में नहीं मिलेंगी। हमारी मां की तरह किसी धर्म में पूजा नहीं होती। घर से निकलें तो मां के पांव छूकर और उनकी आरती उतार कर।


इसके आगे उन्होंने कहा कि- देश के रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और मानव संसाधन मंत्री मां दुर्गा, काली, सरस्वती के रूप में हैं। विद्या की देवी भी सनातन धर्म की हैं। मुट्ठी भर लोग हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा दुनिया में कोई राजनेता नहीं। अभी चीन की सीमा के पास जोलिंगकांग में भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर झंडा फहरा कर लौटे हैं। उन्होंने वहां घंटों तपस्या की है।


उधर, केंद्रीय मंत्री ने कहा, कुछ लोग जयकारा पर भी रोक लगा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन उसको जेल में डाले। वहीं, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को चाहे जितनी भी आहूति देनी पड़े, देंगे। इसके पूर्व गिरिराज सिंह ने माता की आरती उतारकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।