ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

लौंडा नाच कराने के सिवाय लालू ने 15 साल तक कुछ नहीं किया, बोले सम्राट..काम किये होते तो नीतीश जी को करने की जरूरत नहीं होती

सम्राट चौधरी ने कहा कि..1990 से 2005 तक बिहार में लालू का राज था। 15 साल तक लालू ने कोई काम नहीं किया सिर्फ नाच गाना और लौंडा नाच होता रहा। लालू के राज में बिहार में काम हुआ होता तो आज नीतीश जी को काम करने की जरूरत नहीं होती।

BIHAR POLITICS
लालू पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज 5 वां दिन है। बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष को जवाब देते हुए लालू के कार्यकाल में प्रदेश में क्या होता था इसके बारे में बताया। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी के राज में 1990 से लेकर 2005 तक बिहार में काम हुआ होता तो आज बिहार में नीतीश जी को काम करने की जरूरत नहीं होती। 


क्योंकि वो पूरा गैप मिला 15 साल तक कोई काम ही नहीं हुआ सिर्फ नाच गाना और लौंडा का नाच होता रहा यही था लालू जी का राज। कोई विकास की बात नहीं हो रही थी। बिहार में विकास की चर्चा भी नहीं होती थी। आज नीतीश कुमार जी के 20 साल का हिसाब ये लोग लेते हैं पूछते हैं कि बिहार में क्या हुआ? वर्तमान में 34 प्रतिशत गरीबी रेखा के लोग है। जब लालू को सत्ता मिली थी तब 54 प्रतिशत बिहार के लोग गरीब थे। लालू जी का पूरा परिवार पता नहीं किस असत्य में जुटा हुआ है और किस भ्रम में अपने जीवन को जी रहा है। 


ये लोग कहते हैं कि हम दुनियां के गरीब प्रदेश हैं। ये लोग सिर्फ झूठ फैलाते रहते हैं। पता नहीं कौन-कौन डाटा और कौन किताब पढ़ रहे हैं। क्योंकि बचपन में पढ़े नहीं क्रिकेट खेलते वक्त वो पानियें धोते रह गये बेचारे खेलने का भी मौका नहीं मिला। खेलाता भी तो एक बात था पूरे जीवन काल में मात्र 37 रन बनाता हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य अपने जीवन के लिए कुछ भी नहीं हो सकता। ये लोग कभी विकास की बात नहीं करते ये लोग हारने वाले लोग हैं। 1990 में भाजपा का नीतीश कुमार जी का समर्थन नहीं होता तो लालू जी मुख्यमंत्री होते क्या? एकदम भाजपा और जनता दल का सपोर्ट था इसलिए लालू जी मुख्यमंत्री बने। लेकिन वो मुख्यमंत्री बनने के बाद बदल गये। वो आज भी कहते हैं कि हमको डराने का काम भाजपा किया।