ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

पूर्णिमा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की भगवान सत्यनारायण की पूजा, बिहार के सुख-समृद्धि की कामना की

Bihar Politics: ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

Bihar Politics
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्रीसत्यनारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सत्यनारायण व्रत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। पूजा के बाद उन्होंने बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश साझा किया।


सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, "ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया एवं श्रीहरि का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो, विश्व का कल्याण हो।"


सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सीएम सम्राट चौधरी भगवान सत्यनारायण के समक्ष पालथी मारकर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीले रंग का कुर्ता और धोती धारण किया हुआ है। पूजा स्थल पर भगवान सत्यनारायण की सुंदर वेदी सजाई गई है, जबकि पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करा रहे हैं। पूजा के उपरांत वे पंडित से रक्षासूत्र बंधवाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया है। पोस्ट पर हजारों लाइक्स और प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने उनकी धार्मिक आस्था की सराहना की, जबकि कुछ यूजर्स ने बिहार के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त की। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर उनका यह धार्मिक और आध्यात्मिक रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता