ब्रेकिंग
Bihar Education Department : ACS सीके अनिल का बिहार के सभी स्कूलों को सख्त निर्देश, 31 मार्च 2027 तक बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य✦पटना में जाम से मिलेगी छुट्टी... चिरैयाटांड़ पुल से जुड़ेगा एलिवेटेड रोड, अगले महीने से शुरू होगा निर्माण✦Bihar News: बिहार की ग्राम कचहरियों की खुल गई किस्मत! अब सालाना 4 हजार नहीं, मिलेंगे 24 हजार रुपये, सरकार ने बजट 6 गुना बढ़ाया✦Bihar Cabinet Decision : पटना के 2.18 लाख घरों में पहुंचेगा गंगाजल, 1794 करोड़ की योजना मंजूर; 1980 KM पाइपलाइन से होगी सप्लाई✦Bihar Government : पांच साल से बिहार में खाली है लोकायुक्त का पद, पटना हाईकोर्ट सख्त; मुख्य सचिव को फाइल लेकर खुद होना होगा हाजिर✦Bihar Education Department : ACS सीके अनिल का बिहार के सभी स्कूलों को सख्त निर्देश, 31 मार्च 2027 तक बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य✦पटना में जाम से मिलेगी छुट्टी... चिरैयाटांड़ पुल से जुड़ेगा एलिवेटेड रोड, अगले महीने से शुरू होगा निर्माण✦Bihar News: बिहार की ग्राम कचहरियों की खुल गई किस्मत! अब सालाना 4 हजार नहीं, मिलेंगे 24 हजार रुपये, सरकार ने बजट 6 गुना बढ़ाया✦Bihar Cabinet Decision : पटना के 2.18 लाख घरों में पहुंचेगा गंगाजल, 1794 करोड़ की योजना मंजूर; 1980 KM पाइपलाइन से होगी सप्लाई✦Bihar Government : पांच साल से बिहार में खाली है लोकायुक्त का पद, पटना हाईकोर्ट सख्त; मुख्य सचिव को फाइल लेकर खुद होना होगा हाजिर

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज, पैतृक गांव में जश्न का माहौल

मुंगेर के लखनपुर गांव में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं के बीच उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार किया है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इस खबर के सामने आते ही उनके पैतृक गांव मुंगेर में खुशी की लहर दौड़ गई है।


मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित तारापुर विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। इस क्षेत्र के लखनपुर गांव, जो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पैतृक गांव है, वहां इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।राजनीतिक चर्चाओं में जैसे ही उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं ने जोर पकड़ा, गांव का माहौल जश्न में बदल गया। हालांकि, जब मीडिया उनके घर पहुंचे तो परिजनों ने इस विषय पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 


लेकिन गांव की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। गांव के युवा हों या बुजुर्ग सभी ने खुलकर कहा कि वे सम्राट चौधरी को अपना भावी मुख्यमंत्री मान चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बचपन में वे भले ही नटखट स्वभाव के थे, लेकिन आज एक परिपक्व और जनप्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। 


ग्रामीणों के अनुसार, वे स्वभाव से बेहद मृदुल हैं और जब भी गांव आते हैं, तो हर व्यक्ति से मिलकर उनका हाल-चाल लेते हैं। विकास कार्यों को लेकर भी उन्होंने क्षेत्र में एक लंबी लकीर खींची है।अगर उनके राजनीतिक परिवार की बात करें, तो उनके पिता शकुनि चौधरी छह बार विधायक रह चुके हैं और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। 


वहीं उनकी माता स्वर्गीय पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सम्राट चौधरी एक मजबूत राजनीतिक घराने से आते हैं और अब परिवार से मिली विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर आने वाले सम्राट चौधरी का परिवार तारापुर में शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।फिलहाल, जैसे-जैसे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उनका नाम आगे बढ़ता दिख रहा है, लखनपुर गांव में उम्मीद और खुशी का माहौल लगातार गहराता जा रहा है। 

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

टैग्स