ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

लोकभवन पहुंचकर सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, शपथ ग्रहण कल

Bihar Politics: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और वे बुधवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। NDA की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन बेहद हलचल भरा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुन लिया है और उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।


पटना स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए। सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसके साथ ही बिहार में नई सरकार का औपचारिक गठन हो जाएगा।


दोपहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में भी सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। इस दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया, जबकि सम्राट ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 


इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अपने कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2005 से अब तक सरकार ने सभी वर्गों हिंदू, मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और महादलित के विकास के लिए काम किया है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति का दावा किया।


विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और सहयोगियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे सभी के प्रति आभारी हैं। इस अहम बैठक में विनोद तावड़े और बीएल संतोष जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता