ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

सम्राट चौधरी ने कह दी बड़ी बात: नीतीश सत्ता से हटे तो कुर्मी-कोइरी समाज का व्यक्ति ही सीएम की कुर्सी पर बैठेगा, क्या खुद को सीएम प्रोजेक्ट कर रहे सम्राट?

PATNA: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज बडा एलान कर दिया है. सम्राट चौधरी ने आज कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार की विदाई होती है तो फिर उस क

सम्राट चौधरी ने कह दी बड़ी बात: नीतीश सत्ता से हटे तो कुर्मी-कोइरी समाज का व्यक्ति ही सीएम की कुर्सी पर बैठेगा, क्या खुद को सीएम प्रोजेक्ट कर रहे सम्राट?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज बडा एलान कर दिया है. सम्राट चौधरी ने आज कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार की विदाई होती है तो फिर उस कुर्सी पर तेजस्वी यादव के बैठने का कोई चांस नहीं है. सम्राट चौधरी ने इशारों में कहा कि नीतीश के हटने का बाद कुर्मी-कुशवाहा समाज का ही कोई नेता उस कुर्सी पर बैठेगा. सवाल ये उठ रहा है कि क्या सम्राट चौधरी खुद को सीएम पद के दावेदार के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं।


क्या बोले सम्राट चौधरी?

पटना में शुक्रवार को बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह था. पटेल सेवा संघ की ओर से कुर्मी जाति के संगठन ने उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया था. उसमें बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा-“लव-कुश समाज को मैं गारंटी देना चाहता हूं कि अगर इस समाज का एक व्यक्ति सत्ता से जायेगा तो किसी दूसरे समाज का व्यक्ति सत्ता में नहीं बैठेगा. लव-कुश समाज का ही कोई व्यक्ति उसके बाद सत्ता में बैठेगा.” 


योगी मॉडल पर बिहार चलायेंगे

जाहिर है सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपनी दावेदारी कर दी. सियासत में लव-कुश समाज का मतलब कुर्मी और कोइरी जाति होता है. फिलहाल बिहार में कुर्मी जाति के नीतीश कुमार सीएम हैं. सम्राट कह रहे हैं कि नीतीश कुमार की विदाई के बाद कुर्मी या कोइरी में से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा. ऐसे में एक ओर वे तेजस्वी यादव की दावेदारी खारिज कर रहे हैं, दूसरी ओर अपनी दावेदारी भी पेश कर रहे हैं. सम्राट चौधरी ने इस समारोह में ये भी कहा कि वे बिहार में योगी मॉडल पर सरकार चलायेंगे।


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में फिलहाल तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है. बीजेपी की सरकार बनेगी तो सबसे पहले इसे खत्म किया जायेगा. फिर यूपी की तरह बिहार में अपराध नियंत्रण किया जायेगा. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में भी अपराधियों का इनकाउंटर होगा. बगैर इनकाउंटर के अपराधी शांत नहीं होंगे।