ब्रेकिंग
Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- अतिपिछड़ों का सम्मान गिराने वाले नीतीश नायक नहीं खलनायक हैं

PATNA: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने आरक्षण को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अतिपिछड़ों का सम्मान गिराने का काम

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- अतिपिछड़ों का सम्मान गिराने वाले नीतीश नायक नहीं खलनायक हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने आरक्षण को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अतिपिछड़ों का सम्मान गिराने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। नीतीश कुमार नायक नहीं बल्कि खलनायक हैं।


पटना में मीडिया को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी ये लोग बार-बार भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। जेडीयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बीजेपी को आरक्षण विरोधी कहते हैं। ललन सिंह यह भी कहते हैं यह सबकी सहमति से हुआ है उस वक्त सुशील मोदी नगर विकास मंत्री थे। ललन सिंह 2005 की बात कर रहे हैं और अभी 2022 है। 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सामने आया। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि गुजरात में नगर निगम का चुनाव कराया गया तब जबेरी कमीशन बना। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी कमीशन बनाया गया लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं। वो नहीं चाहते की कोई कमीशन बने। यहां कभी अतिपिछड़ों और पिछड़ों का सर्वेक्षण भी नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य को पत्र दिया इसलिए कोई यह नहीं कह सकता ही बिहार में इसकी सूचना नहीं थी। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि आज जेडीयू की सारी पोल खुल गयी है। नीतीश कुमार को जबाव देना होगा कि अति पिछड़ों का सम्मान क्यों घटा। पिछड़ों और अतिपिछड़ों को आरक्षण देकर तुरंत चुनाव कराया जाए और जो लोग नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी थे उनके द्वारा खर्च की गयी राशि का मुआवजा भी बिहार सरकार को देना चाहिए।