ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर

पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल

Bihar Politics: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। सुवेंदु अधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह कल यानी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे।


सीएम सम्राट चौधरी शनिवार की सुबह पटना से कोलकाता के लिए रवाना होंगे और शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार सुबह 10 बजे रवींद्र जयंती के अवसर पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। 


इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे। इसके अलावा एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे।


समाज के विभिन्न वर्गों की प्रमुख हस्तियों और सभी विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह में बंगाली संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में कई नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता