ब्रेकिंग
Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं

सम्राट चौधरी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, नीतीश पर गलत टिप्पणी करने का आरोप

PATNA: विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज का मामला शांत होता नजर नहीं आ रही है। एक तरफ जहां बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पटना के ड

सम्राट चौधरी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, नीतीश पर गलत टिप्पणी करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज का मामला शांत होता नजर नहीं आ रही है। एक तरफ जहां बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पटना के डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आवेदन दिया है तो वहीं अब जेडीयू ने भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


जेडीयू नेता रंजीत कुमार ने सम्राट चौधरी के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पटना महानगर के महासचिव जेडीयू महासचिव रंजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि 13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर अभ्रद्र टिप्पणी की, जिससे उनकी और उनके प्रति आस्था रखने वाले लोगों की भावना को ठेस पहुंचा है। जेडीयू ने सम्राट के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।


बता दें कि पटना जिला प्रशासन ने विधानसभा मार्च में शामिल बीजेपी के 62 नेताओं के खिलाफ नामजद जबकि 8 हजार अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसक बाद बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के इशारे पर उनके ऊपर लाठी बरसाई गई। इसको लेकर उन्होंने पटना के डीएम और एसएसपी के साथ कई अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कोतवाली थाने में आवेदन दिया था। अब जेडीयू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।