ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

'सम्राट चौधरी को हमने दिया रोजगार....', बोले तेजस्वी यादव .... बिना लालू जी और मुझपर बोले नहीं मिलेगा कोई सम्मान

सम्राट चौधरी आज भले ही यह कह रहे हो कि 4 जून के बाद लालू परिवार बेरोजगार हो जाएगा। लेकिन, उनको याद करना चाहिए कि रोजगार देने का काम उनको हम ही ने किया है। मंत्री बनाया, विधायक बनाया। तो मुझे यही बा

'सम्राट चौधरी को हमने दिया रोजगार....', बोले तेजस्वी यादव .... बिना लालू जी और मुझपर बोले नहीं मिलेगा कोई सम्मान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

सम्राट चौधरी आज भले ही यह कह रहे हो कि 4 जून के बाद लालू परिवार बेरोजगार हो जाएगा। लेकिन, उनको याद करना चाहिए कि रोजगार देने का काम उनको हम ही ने किया है। मंत्री बनाया, विधायक बनाया। तो मुझे यही बात करनी है कि हम लोग पॉजिटिव लोग हैं वह नेगेटिव लोग हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि, हम लोग और हमारी सरकार लोगों को नौकरी देती है। जबकि वो लोग नौकरी छिनने का काम करते हैं। यदि वह हम लोग के खिलाफ नहीं बोलेंगे तो काम कैसे चलेगा।उनका चलेगा फिर भाजपा में। यदि मुझे और लालू जी को गाली देकर उन्हें कहीं सम्मान मिल रहा है तो अच्छी बात है। मुझे खुशी है इस बात के लिए। 


वहीं, ममता बनर्जी के बयान को लेकर तेजस्वी ने कहा कि यह उनका अपना मत है। यह तो अच्छी बात है। पॉजिटिव बात है। वो यदि बोल रही है कि हम सरकार को बाहर से समर्थन देंगे तो यह काफी अच्छी बात है। इसमें यह समझना चाहिए कि हम हमारी सरकार बनने जा रही है और इसको लेकर हमें टेंशन लेने की जरूरत नहीं बल्कि भाजपा को सोचने वाली बात है। 


इसके अलावा चिराग पासवान को लेकर देश भी ने कहा कि वह जो कुछ भी बोलते हैं उसमें उनकी कोई गलती नहीं है। वह जबसे राजनीति में आए हैं तबसे भाजपा और आरएसएस के साथ रहे हैं।लेकिन, उनको याद करना चाहिए कि जब रामविलास पासवान जी के पास एक भी सदस्य नहीं था तो हम लोगों ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाने का काम किया था। उनसे मेरा सवाल है कि 10 साल में कितने दिन बिहार रहे हैं ?


उधर, पीएम मोदी और अमित शाह के बिहार प्रवास को लेकर तेजस्वी ने कहा कि जब चुनाव में हर रहे हैं तो बिहार में आकर रात भर रुक रहे हैं। इससे पहले और यह काम करना चाहिए था। अब तो डर से बिहार आ रहे हैं सात -सात बार आ रहे हैं इससे अधिक क्या ही कहा जा सकता है।  इतना तो तय है की वो हमसे डर चुके हैं और हार मान चुके हैं।