ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

समधी को मात देने के लिए लालू ने कर दी सेटिंग, तेजस्वी ने छोटे लाल राय को RJD की सदस्यता दी

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने समझी चंद्रिका राय को मात देने के लिए काट खोज निकाला है। तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई खटास के बाद समधी चंद्रिका राय लाल

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने समझी चंद्रिका राय को मात देने के लिए काट खोज निकाला है। तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई खटास के बाद समधी चंद्रिका राय लालू परिवार पर बेहद आक्रामक रहे हैं। चंद्रिका राय पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह विधानसभा का अगला चुनाव आरजेडी से नहीं लड़ेंगे। लालू के समधी ने नीतीश कुमार की शान में खूब कसीदे भी पढ़े थे और अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लालू यादव ने बड़ी सेटिंग कर दी है। 


चंद्रिका राय ने समधी लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ अपना गुस्सा क्या दिखाया आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लालू यादव ने अपनी समधी की सीट पर नया कैंडिडेट खोज निकाला। जेडीयू से दो बार परसा से विधायक रहे छोटे लाल राय अब लालू के साथ आ खड़े हुए हैं। इस बात के संकेत पहले ही मिल गए थे जब छोटे लाल राय ने पिछले दिनों राबड़ी देवी से मुलाकात की थी। बुधवार को फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में छोटे लाल राय ने तमाम मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की थी। 


छोटे लाल राय ने पिछले दिनों रांची के रिम्स जाकर लालू यादव से भी मुलाकात कर चुके थे। उसी वक्त यह साफ हो गया था कि अब वह जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल होने वाले हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज छोटे लाल राय को आरजेडी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर तेजस्वी यादव के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और लालू यादव के बेहद करीबी विधायक भोला यादव भी मौजूद रहे। छोटेलाल राय फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा था कि वह चंद्रिका राय को कम से कम 50 हजार वोटों से चुनाव में मात देंगे। छोटेलाल राय की आरजेडी में एंट्री इस बात का सबूत है कि जल्द ही चंद्रिका राय भी जेडीयू का दामन थाम लेंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें