ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

समय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Samay Raina Bihar Controversy: कॉमेडियन समय रैना के शो में बिहार को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए समय रैना पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिहार के सम्मान को लेकर...

समय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
Ramakant kumar
3 मिनट

Samay Raina Bihar Controversy: कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर विवादों में आ गया है. शो के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में बिहार के लोगों को लेकर की गई कथित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने समय रैना पर तीखा हमला बोला है.


रोहित सिंह ने समय रैना को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘समय रैना, आपका समय खराब आ गया है.’ उन्होंने कहा कि बिहार पूरी दुनिया को संचालित कर रहा है और बिहार के लोगों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


रोहित सिंह ने कहा कि समय रैना को अपनी भाषा और बयान को लेकर अपनी ‘औकात’ में रहना चाहिए. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ‘नहीं तो मुंबई आकर तुम्हारा समय ठीक कर देंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए बिहार आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि बिहार देश के हर गांव में मौजूद है.


युवा चेतना सुप्रीमो ने कहा कि बिहार सिर्फ एक राज्य का नाम नहीं है, बल्कि बिहार एक विचार, व्यवहार और व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास और देश के विकास में योगदान महत्वपूर्ण रहा है और बिहार के लोगों का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा.


रोहित सिंह ने समय रैना को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी सीमा में रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि मनोरंजन के नाम पर किसी राज्य या वहां के लोगों का अपमान करने वाली टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए.


रोहित सिंह ने कहा कि बिहार के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने समय रैना की कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिहार के लोग देश के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी टिप्पणी का विरोध किया जाएगा.