ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

उम्मीदवारी को लेकर आरजेडी में बगावत: पार्टी के नेता ने नेतृत्व के खिलाफ खोला मोर्चा, इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा सीट को लेकर आरजेडी में बगावत की खबर है। समस्तीपुर युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को बाहरी

उम्मीदवारी को लेकर आरजेडी में बगावत: पार्टी के नेता ने नेतृत्व के खिलाफ खोला मोर्चा, इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा सीट को लेकर आरजेडी में बगावत की खबर है। समस्तीपुर युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को बाहरी बताकर नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है।


आरजेडी नेता अमरेश राय ने पार्टी आलाकमान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हर चुनाव में समस्तीपुर से बाहरी उम्मीदवार को टिकट दे दिया जाता है। इस बार भी वर्तमान उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता को ही टिकट दे दिया गया जबकि वे बाहरी उम्मीदवार हैं और जीतने के बाद स्थानीय स्तर पर कोई काम नहीं करते हैं। 


अमरेश राय ने कहा है कि उन्होंने तेजस्वी यादव को पहले भी यह बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे तेजस्वी से पहले ही बोल चुके हैं कि वे अपनी पत्नी राजश्री को टिकट दें और नहीं तो किसी स्थानीय आरजेडी नेता को ही उम्मीदवार बनाएं। लेकिन उन्होंने सलाह नही मानी और फिर से आलोक मेहता को ही टिकट दे दिया। अमरेश राय ने दावा किया है कि वो पप्पू यादव की तरह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और नित्यानन्द राय और आलोक कुमार मेहता दोनों को हराकर दिखाएंगे।


उन्होंने कहा कि आगामी 24 अप्रैल को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। खुद को लालू का हनुमान बताते हुए अमरेश राय ने कहा कि जब भी पार्टी को कार्यकर्ता की जरूरत हुई है हमने अपने दम पर हजारों कार्यकर्ता और गाड़ी घोड़े से आरजेडी को ताकत दिखाने का काम किया है। पटना गांधी मैदान में ही एक सौ से ज्यादा वाहनों के साथ कार्यकर्ताओ को लेकर पहुंचे थे, फिर भी टिकट आलोक मेहता को ही दे दिया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।


उम्मीदवारी को लेकर आरजेडी में बगावत: पार्टी के नेता ने नेतृत्व के खिलाफ खोला मोर्चा, इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता