ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

विजय सिन्हा ने समस्तीपुर एसपी को लगाया फोन, कहा- BJP नेता के हत्यारों की हो गिरफ्तारी, थानाध्यक्ष पर भी करें कार्रवाई

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के खानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सिरोपट्टी गांव में शनिवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी सह भाजपा मंडल प्रभारी 45 वर्षीय रघुवीर स्वर्णकार की हत्या मामले में अब त

विजय सिन्हा ने समस्तीपुर एसपी को लगाया फोन, कहा- BJP नेता के हत्यारों की हो गिरफ्तारी, थानाध्यक्ष पर भी करें कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के खानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सिरोपट्टी गांव में शनिवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी सह भाजपा मंडल प्रभारी 45 वर्षीय रघुवीर स्वर्णकार की हत्या मामले में अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गयी है। घटना के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की।


पीड़ित परिजन से मिलने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी समस्तीपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एसपी हृदयकांत से फोन पर बात की और कहा कि इस मामले को गंभीरता से लें। पीड़ित परिवार को पहले भी धमकी दी गयी लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आरोपियों को बचाने की कोशिश की गयी। इस मामले को दिखवाएं नहीं तो कल हम फिर बात करेंगे। यदि इसी तरह अपराध होता रहा तो हम खुद यही आकर बैठ जाएंगे। 


समस्तीपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद उनके घर खानपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा मृतक के परिजनों से मिले। परिजनों से मिलकर हर संभव मदद की बात कही। यह भी कहा कि जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। विजय सिन्हा ने   एसपी हृदयकान्त को फोन लगाया और कहा कि यदि इसी तरह समस्तीपुर में अपराध होता रहा तो वे खुद यहां आकर बैठ जाएंगे। विजय सिन्हा ने एसपी से यह भी कहा कि एक साल से इलाके का अपराधी पीड़ित परिवार को हत्या की धमकी दे रहा था। इसकी सूचना पुलिस को भी थी इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यदि उसी वक्त पुलिस ने एक्शन लिया होता तो आज रघुवीर स्वर्णकार की हत्या नहीं होती। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को पहले से धमकी दी जा रही थी। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गयी। भ्रष्ट थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई नहीं की गयी। आरोपी मो. दानिश और मो. गुलाब की गिरफ्तारी और परिजनों को सुरक्षा दिए जाने की मांग नेता प्रतिपक्ष ने एसपी से की। यह भी कहा कि यदि घटना फिर से घटित हुई तो वो खुद यहां पर आकर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि साल भर पहले घटना होती है अपराधी धमकी देकर जेल जाता है लेकिन थाना प्रभारी कोई कार्रवाई नहीं करता बल्कि अपराधियों को बचाने की कोशिश की जाती है।समझौते के लिए पीड़ित परिवार पर प्रेशर डाला जाता है। यह तो अति हो गयी। विजय सिन्हा ने एसपी से कहा कि वे अपने स्तर से इस मामले को दिखाएं नहीं तो कल फिर हम आपसे बात करेंगे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता