ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लोकसभा में बिहार की युवा सांसद शांभवी ने PM मोदी से कर दी बड़ी मांग, जानिये क्या कहा?

SAMSTIPUR: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बिहार की युवा सांसद शांभवी चौधरी ने पहला भाषण दिया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बिहार के लिए बड़ी

लोकसभा में बिहार की युवा सांसद शांभवी ने PM मोदी से कर दी बड़ी मांग, जानिये क्या कहा?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMSTIPUR: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बिहार की युवा सांसद शांभवी चौधरी ने पहला भाषण दिया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बिहार के लिए बड़ी मांग रख दी। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि नीति आयोग में बदलाव कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। 


शांभवी चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की युवा सांसद हैं। सोमवार को उन्हें जब संसद में बोलने का मौका दिया गया तब उन्होंने बिहार के लिए बड़ी मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखा। शांभवी ने अपना पहला भाषण दमदार तरीके से दिया। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पीएम मोदी से की। 


शांभवी ने आगे कहा कि वर्षों से बिहार के युवाओं की यह मांग रही है क‍ि बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा द‍िया जाए। मैं बिहार का प्रत‍िनिध‍ित्‍व कर रही हूं। इसल‍िए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती हूं क‍ि इसके ल‍िए अगर नीति आयोग में कुछ बदलाव की जरूरत हो, तो उस पर उनकी दृष्‍ट‍ि हो। 




टैग्स