ब्रेकिंग
Bihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातम

‘नीतीश ने बिहार में गुंडाराज स्थापित किया.. तुरंत इस्तीफा दें..’, समस्तीपुर में दारोगा की हत्या पर भड़के सम्राट

PATNA: समस्तीपुर में पशु तस्करों द्वारा दारोगा की हत्या किए जाने के मामले को लेकर बिहार की सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार बीज

‘नीतीश ने बिहार में गुंडाराज स्थापित किया.. तुरंत इस्तीफा दें..’, समस्तीपुर में दारोगा की हत्या पर भड़के सम्राट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: समस्तीपुर में पशु तस्करों द्वारा दारोगा की हत्या किए जाने के मामले को लेकर बिहार की सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने गुंडाराज को स्थापित कर दिया है, यही वजह है कि पुलिस अपराधियों को नहीं मार रही बल्कि अपराधी ही पुलिस कर्मियों की जान ले रहे हैं।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि समस्तीपुर में जिस तरह से बदमाशों ने पुलिस वाले की हत्या की यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो बीमार हैं ही, उनकी पार्टी भी बीमार हो गई है और अब बिहार को भी बीमार कर रहे हैं। बिहार में अपराधी, शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस वाले को अपना निशाना बना रहे हैं। बिहार में सुशासन खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या करा रहे हैं, उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


नीतीश कुमार ने बिहार में गुंडों का राज स्थापित कर दिया है और पुलिस वाले अपराधियों को नहीं मार रहे बल्कि अपराधी ही पुलिस वालों की जान ले रहे हैं। बता दें कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी की सूचना पर मोहनपुर ओपी के दारोगा नंद किशोर यादव रेड करने पहुंचे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।