ब्रेकिंग
बिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टदिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टदिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनी

‘साजिश के तहत राहुल गांधी के साथ हुआ था अन्याय.., SC के फैसले पर बोले ललन सिंह

PATNA: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद इसको लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच एक दूसरे के ऊपर आरोप-

‘साजिश के तहत राहुल गांधी के साथ हुआ था अन्याय.., SC के फैसले पर बोले ललन सिंह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद इसको लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली से पटना पहुंचे जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के साथ अन्याय किया गया था लेकिन आखिरकार जीत न्याय की हो गई है।


लोकसभा के मानसून सत्र में शामिल होने के बाद पटना पहुंचे ललन सिंह ने इशारो-इशारों में बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है कि अंत में न्याय की ही जीत होती है। राहुल गांधी के साथ साजिश के तहत अन्याय किया गया था लेकिन आज न्याय की जीत हो गई। उन्होंने कहा कि सजा पर रोक लगने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने जो आदेश दिया था उसे उन्हें वापस लेना होगा। 


वहीं लोकसभा में दिल्ली चर्चा के दौरान अमित शाह और उनके बीच हुए आरोप-प्रत्यारोप के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमित शाह ऐसे ही बोलते रहते हैं और जुमलेबाजी करते हैं लेकिन उनके जुमलेबाजी का कोई असर 2024 के चुनाव में नहीं होने जा रहा है। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने ललन सिंह उनकी और अमित शाह के बीच हुए हॉट टॉक के बारे में पूछा तो वे उस सवाल को टाल गए।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता