ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

सहरसा में जंगलराज पर PM मोदी का वार, बोले-बिहार में फिर बन रही NDA सरकार

SAHARSA : बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इसी बीच तीसरे चरण के रण के लिए चुनाव प्रचार जारी है. इसी क्रम में आज पीएम मोदी बिहार पहुंचे हैं. पीएम मोदी अररिया के बाद अब सहरसा में

सहरसा में जंगलराज पर PM मोदी का वार, बोले-बिहार में फिर बन रही NDA सरकार
Anamika
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इसी बीच तीसरे चरण के रण के लिए चुनाव प्रचार जारी है. इसी क्रम में आज पीएम मोदी बिहार पहुंचे हैं. पीएम मोदी अररिया के बाद अब सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं.  

सहरसा में पीएम ने लोगों को संबोधित कहते हुए कहा कि मैं कुछ दिनों में हर क्षेत्र में गया हूं, अभी दूसरे चरण के मतदान के जो ट्रेंड मिल रहे हैं उसने तस्वीर बिल्कुल साफ कर दी है. 

पीएम ने कहा कि बिहार के लोग आत्मनिर्भर बिहार के लिए प्रतिबद्ध हैं और राज्य में फिर NDA की सरकार बनने जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज ने बिहार के साथ विश्वासघात किया, उसे बिहार के नागरिक अच्छी तरह जानते हैं. पीएम ने कहा कि गरीब-गरीब की बात करने वालों ने बिहार के गरीबों को चुनावों से दूर किया.

 पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार कोरोना संकट में मतदान कर रहा है और लोकतंत्र का उत्सव मना रहा है.  जैसे श्रीकृष्ण ने एक उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठाया था, वैसे ही आपकी एक वोट की ताकत से बिहार के भविष्य की गारंटी है.