ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा? '100% प्योर' का दावा अब नहीं चलेगा, FSSAI की डाबर पर सख्त कार्रवाई; कई प्रोडक्ट्स पर लगी बैन‘तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ करीबियों को हटाना होगा’, बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले लालू के खासतेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंबांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा? '100% प्योर' का दावा अब नहीं चलेगा, FSSAI की डाबर पर सख्त कार्रवाई; कई प्रोडक्ट्स पर लगी बैन‘तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ करीबियों को हटाना होगा’, बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले लालू के खास

शाहनवाज ने लोगों को चेताया, कहा- सावधान हो जाइए..निकलने लगी है पुरानी लाठियां

BHAGALPUR: NDA से नाता तोड़कर JDU ने RJD से हाथ मिला लिया। नीतीश कुमार दूसरी बार महागठबंधन में शामिल हो गये। इधर बिहार में अब दूसरी बार महागठबंधन की नई सरकार बन गयी। उधर महागठ

शाहनवाज ने लोगों को चेताया, कहा- सावधान हो जाइए..निकलने लगी है पुरानी लाठियां
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: NDA से नाता तोड़कर JDU ने RJD से हाथ मिला लिया। नीतीश कुमार दूसरी बार महागठबंधन में शामिल हो गये। इधर बिहार में अब दूसरी बार महागठबंधन की नई सरकार बन गयी। उधर महागठबंधन की सरकार बनते ही बीजेपी हमलावर हो गयी।


नीतीश के इस फैसले के खिलाफ बीजेपी के दिग्गज नेता अब सड़क पर उतरने लगे हैं। धरना प्रदर्शन भी करने लगे है। बीजेपी के सारे विधायक और सांसदों का धरना प्रदर्शन राजधानी पटना से लेकर जिलों में लगातार जारी है। 


इसी क्रम में बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री व बीजेपी नेता सैय्यद शाहनवाज हुसैन भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। भागलपुर में धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। शाहनवाज ने सीधे तौर पर आरजेडी पर बड़ा हमला बोला है। 


बिहार की जनता को सतर्क करते हुए शाहनवाज ने कहा कि अब फिर से महागठबंधन की सरकार बन गयी है और पुरानी लाठियां भी निकलने लगी है इसलिए सतर्क रहिए और सावधान रहिए। शाहनवाज ने इस दौरान महागठबंधन की नई सरकार पर जमकर बरसे और जंगलराज पर भी निशाना साधा।