ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सदस्यता खत्म होने के बाद आज पहली बार वायनाड दौरे पर राहुल, बहन प्रियंका भी रहेंगी साथ

DELHI: सूरत की कोर्ट से दो साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद आज पहली बार राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड प

सदस्यता खत्म होने के बाद आज पहली बार वायनाड दौरे पर राहुल, बहन प्रियंका भी रहेंगी साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: सूरत की कोर्ट से दो साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद आज पहली बार राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचेंगे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी साथ मौजूद रहेंगी। यहां राहुल गांधी रोड शो करेंगे और एक रैली को भी संबोधित करेंगे। राहुल की सदस्यता खत्म होने के बाद खाली हुई वायनाड सीट पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है, ऐसे में राहुल का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।


दरअसल, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से जीतकर संसद में पहुंचे थे। वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इश मामले में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई। इस मामले में राहुल गांधी फिलहाल बेल पर हैं। दो साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म हो गई। राहुल की सदस्यता जाने के बाद वायनाड की लोकसभा सीट खाली हो गई है, जिसपर जल्द ही उपचुनाव होंगे।


राहुल गांधी के वायनाड दौरे को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद राहुल का यह पहला वायनाड दौरा है। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी वायनाड पहुंचेंगी। कन्नूर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राहुल और प्रियंका वहां से हेलीकॉप्टर से वायनाड के जिला मुख्यालय कालपेट्टा पहुंचेंगे, जहां विशाल रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

टैग्स