ब्रेकिंग
बक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफरबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफर

स्व. सदानंद सिंह के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हुए शामिल, तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बिहार की राजनीति में सदानंद जी का अहम योगदान था-नीतीश

BHAGALPUR: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. सदानंद सिंह के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए।भागलपुर के कहलगांव स्थित आवास पहुं

स्व. सदानंद सिंह के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हुए शामिल, तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बिहार की राजनीति में सदानंद जी का अहम योगदान था-नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. सदानंद सिंह के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए।भागलपुर के कहलगांव स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्व० सदानंद सिंह के पुत्र शुमानंद मुकेश सहित अन्य शोक संतप्त परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी।


स्व. सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सदानंद सिंह अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। अपने व्यक्तित्व की बदौलत उन्होंने समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। बिहार की राजनीति में उनका अहम योगदान था। 


CM नीतीश ने बताया कि सदानंद सिंह भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट का 9 बार प्रतिनिधित्व किये थे। वे 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। वे बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके थे।


 इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,प्रमंडलीय आयुक्त भागलपुर प्रेम सिंह मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक नताशा गुड़िया सहित अन्य गणमान्य एवं प्रशंसक उपस्थित थे।