ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सदन में डिप्टी सीएम सुशील मोदी को ऐसा आया गुस्सा, विपक्ष को नहीं सूझा जवाब

PATNA : विधान परिषद में विपक्ष के हंगामे के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को ऐसा गुस्सा आया कि विपक्ष भी सन्न रह गया. प्रश्नोत्तर काल में विपक्ष के हंगामे को देख कर सुशील

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : विधान परिषद में विपक्ष के हंगामे के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को ऐसा गुस्सा आया कि विपक्ष भी सन्न रह गया.  प्रश्नोत्तर काल में विपक्ष के हंगामे को देख कर सुशील मोदी सदन में खड़े हो गए. विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा था कि कांग्रेस नेताओं को पुलिस की लाठीचार्ज में चोट आई है, इस पर नाराज सुशील मोदी ने सदन में चुनौती दे डाली कि जिन सदस्यों को चोट आई है वह सदन में उसके निशान दिखाएं.

सुशील मोदी ने सदन में कांग्रेस के उन सदस्यों को गुस्से में चुनौती देते हुए कहा कि अगर चोट आई है तो सदन में उसे दिखाएं वरना झूठ मूठ का हंगामा बंद करें. सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य पुलिस लाठीचार्ज को लेकर केवल राजनीति कर रहे हैं. सुशील मोदी ने जिस गुस्से के साथ ये बात सदन में कहीं उसे सुनकर विपक्ष को जवाब नहीं सूझा. उनको चुनौती को कांग्रेस का कोई भी सदस्य स्वीकार नहीं कर सका.

सुशील मोदी को सदन में नाराज देख उनकी ही पार्टी के सदस्य और मंत्री विनोद नारायण झा भी भड़क गए. विनोद नारायण झा भी विपक्ष पर हमला कारते नजर आए. उन्होंने रामचंद्र पूर्वे पर सदन में गलत बयान देने का आरोप लगाया. जवाब में रामचंद्र पूर्वे यह कहते रहे कि शांतिपूर्ण तरीके से कांग्रेस नेताओं के मार्ग पर पुलिस की लाठीचार्ज क्यों की गई सरकार इसका जवाब दे. विधान परिषद में रामचंद्र पूर्वे और सुशील मोदी आमने-सामने दिखे.


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता