ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

कोयला चोरी के खिलाफ सदन के बाहर धरना पर बैठे BJP विधायक, सरकार पर लगाए ये आरोप

RANCHI: झारखंड में मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से व्यापक पैमाने पर हो रही कोयला तस्करी का मामला गरमाया गया है। सिमरिया के भाजपा विधायक किशुन कुमार दास सीसीएल की मगध-संघमित्रा व

कोयला चोरी के खिलाफ सदन के बाहर धरना पर बैठे BJP विधायक, सरकार पर लगाए ये आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से व्यापक पैमाने पर हो रही कोयला तस्करी का मामला गरमाया गया है। सिमरिया के भाजपा विधायक किशुन कुमार दास सीसीएल की मगध-संघमित्रा व आम्रपाली-चंद्रगुप्त कोल परियोजना से व्यापक पैमाने में हो रही कोयला चोरी रोकने तथा मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर विधानसभा गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए। इसके साथ ही इस मामले को लेकर विधायक ने सदन में भी आवाज उठाई। 


कोयला चोरी के खिलाफ बीजेपी विधायक किशुन कुमार दास हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा के बाहर धरना पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने टंडवा कोयलांचल क्षेत्र के मगध, आम्रपाली व पिपरवार कोल परियोजना क्षेत्र से प्रतिदिन 50 ट्रक कोयला की चोरी करने का आरोप ट्रांसपोर्टिग कंपनियों पर लगाया। उन्होंने कहा कि कोयला परिवहन में लगी ट्रांसपोर्टिंग कंपनियां अवैध तरीके से कोयला चोरी करने में जुटी हैं। 


बीजेपी विधायक ने बताया कि कोयले की तस्करी से राष्ट्र की सरकारी संपत्ति की चोरी के साथ-साथ कोयला मंत्रालय को भारी राजस्व की क्षति पहुंच रही है। इस मामले में विधायक ने राज्य सरकार, सीसीएल प्रबंधन व ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों पर भी संलिप्तता का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से कोयला चोरी रोकने एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं दूसरी ओर सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास द्वारा कोयला चोरी मामले में तल्ख तेवर दिखाने से तस्करों व ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों में खलबली मच गई है।

टैग्स