ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

साइकिल से निकले तेजस्वी और तेज, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गए हैं. तेजस्वी यादव ने 10 सर्कुलर आवास से अप

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि के खिलाफ  प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गए हैं. तेजस्वी यादव ने 10 सर्कुलर आवास से अपना विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की है.  तेजस्वी यादव के साथ ही साथ प्रदर्शन में तेजप्रताप यादव और  आरजेडी के अन्य नेता साइकिल चला कर अपना विरोध जता रहे हैं. 

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जबतक  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी नहीं आएगी तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि से आमलोगों से लेकर कारोबारी तक प्रभाव पड़ रहा है. 

बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल रखा है. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को तेजस्वी यादव बिहार चुनाव में भी मुद्दा बनाना चाहते हैं. जिसे लेकर वे आज प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गए हैं.  इसके पहले तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए केंद्र सरकार को घेरा था.  



टैग्स