ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

सबसे कम उम्र की महिला मुखिया ने पटना वीमेंस कॉलेज से किया है ग्रेजुएशन, पति नीतीश कुमार हैं कारोबारी

पटना : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान हर चरण के नतीजे अब एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. पटना जिले में सबसे कम उम्र की महिला मुखिया चुनी गई पूजा देवी पटना विमेंस कॉलेज की छात्रा रही

सबसे कम उम्र की महिला मुखिया ने पटना वीमेंस कॉलेज से किया है ग्रेजुएशन, पति नीतीश कुमार हैं कारोबारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान हर चरण के नतीजे अब एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. पटना जिले में सबसे कम उम्र की महिला मुखिया चुनी गई पूजा देवी पटना विमेंस कॉलेज की छात्रा रही हैं. पटना विमेंस कॉलेज से पूजा ने ग्रेजुएशन किया है और पटना यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई पूरी की है. वहीं पूजा के पति नीतीश कुमार एक कारोबारी हैं.


आपको बता दें कि दनियावां प्रखंड के बांकीपुर मछरियावां पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया पूजा देवी प्रख्स्न्द की सबसे कम उम्र की मुखिया बनी है. उनकी उम्र महज 22 वर्ष है. इनके पति नीतीश कुमारका अपना निजी व्यापार है. बताया जा रहा है कि पति की प्रेरणा से ही उन्होंने मुखिया का चुनाव लड़ा है. उनकी शादी हुए करीब 2 वर्ष हुआ है.


इस चुनाव में पूजा ने दो दिग्गजों को पराजित करके विजय प्राप्त किया है. उनके सबसे निकट रही शशिकला के पति पूर्व में प्रखंड प्रमुख रहे हैं. वहीँ तीसरे स्थान पर रही रेणु कुमारी भी प्रखंड प्रमुख रह चुकी है. इस तरह से प्रखंड में पूजा ने एक नया इतिहास रचा है. हर जगह इसकी चर्चा हो रही है.

टैग्स