ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

RSS पर बोलकर बुरे फंसे जगदानंद सिंह, बीजेपी ने कहा- जलील होकर थेथरई कर रहे जगदा बाबू, चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए

PATNA : बिहार में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह आरएसएस को तालिबान बताकर बुरे फंसते नजर आ रहे हैं. आरएसएस की आलोचना करते हुए जगदानंद सिंह

RSS पर बोलकर बुरे फंसे जगदानंद सिंह, बीजेपी ने कहा- जलील होकर थेथरई कर रहे जगदा बाबू, चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह आरएसएस को तालिबान बताकर बुरे फंसते नजर आ रहे हैं. आरएसएस की आलोचना करते हुए जगदानंद सिंह ने इसकी तुलना तालिबानियों से कर दी, जिसके बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है. नीतीश कुमार के साथ सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने जगदानंद सिंह को जवाब दिया है. बीजेपी ने कहा है कि ढकनी भर पानी में जगदानंद सिंह को डूब मरना चाहिए.


भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के ऊपर यह तल्ख़ टिप्पणी की है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को लेकर बड़ा बयान देते हुए ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने ये कह दिया कि जगदा बाबू जलील होकर भी थेथरई कर रहे हैं. इन्हें तो ढकनी भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए. दरअसल बीजेपी एमएलए ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू यहां तेजप्रताप और जगदानंद सिंह के बयान चल रहे विवाद को लेकर यह तीखी टिप्पणी की. 


आरएसएस को तालिबान बताये जाने के बाद बीजेपी के नेता जगदानंद सिंह पर भड़के हुए हैं. भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है. आरएसएस देश के लिए काम करने वाली संस्था है. जाहिल आदमी भी आरएसएस जैसी इतनी बड़ी सामाजिक संगठन को तालिबान से नहीं जोड़ सकता.


गौरतलब हो कि बीते दिन आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान के आतंकियों से की. जगदानंद सिंह ने आपदा प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तालिबान एक संस्कृति है जो अफगानिस्तान में है. भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस एक तरह से भारत का तालिबान है, जो हमेशा दाढ़ी वाले चूड़ी बेचने वाले, पंचर बनाने वाले और अल्पसंख्यकों को बेवजह पीटने का काम करते हैं.