ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar politics: यह महाराष्ट्र नहीं बिहार है, 2025 के नेतृत्व पर बोले मंत्री रत्नेश सदा, नीतीश ही होंगे CM फेस

PATNA: 2025 के बिहार विधानसभा का चुनाव में NDA गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रहे उठापटक के बीच बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने यह साफ किया कि CM नीतीश कुमार क

Bihar politics: यह महाराष्ट्र नहीं बिहार है, 2025 के नेतृत्व पर बोले मंत्री रत्नेश सदा, नीतीश ही होंगे CM फेस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 2025 के बिहार विधानसभा का चुनाव में NDA गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रहे उठापटक के बीच बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने यह साफ किया कि CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र नहीं बिहार है। एक बिहारी सौ पर भारी। 


उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती और क्रांति की धरती है। बिहार से ही पूरे संसार में बुद्धि गया है। भगवान बुद्ध को भी बिहार के बोधगया में ही ज्ञान हासिल हुई थी। बिहार ज्ञान की भूमि है। वीर कुंवर सिंह और शेरशाह सूरी की भूमि है। उन्होंने कहा कि बिहार से तेजस्वी यादव की विदाई तय है। 2025 में उनकी पार्टी का भी अलविदा हो जाएगा। 


विधानसभा उप चुनाव में नतीजे को लोगों ने भी देखा। सभी वर्ग के लोगों ने एनडीए का साथ दिया। रत्नेश सदा ने भविष्यवाणी कर दी कि 2025 में 225 सीट एनडीए को मिलेगा और 2030 फिर से नीतीश कुमार की ही सरकार बनेगी और लालू-राबड़ी-तेजस्वी बिहार से अलविदा हो जाएंगे। पिछली बार विधानसभा के चुनाव में यदि तेजस्वी की बड़ी पार्टी थी तब क्यों नहीं उन्होंने अपना सरकार बनाया।


 तेजस्वी यादव ने उस बयान पर जिसमें कहा था कि बिहार डूब रहा है और नीतीश कुमार रिटायर मुख्यमंत्री है।  इस पर रत्नेश सदा ने कहा कि तेजस्वी यादव को नीतीश जी को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने तेजस्वी को डिप्टी सीएम बनाया। तेजस्वी यादव अपने कर्म और अपने बल पर उपमुख्यमंत्री कभी नहीं बन पाते। इसके लिए तेजस्वी को नीतीश जी को शुक्रिया अदा करना चाहिए। उन्हें रात दिन प्रणाम करते रहना चाहिए।  सीएम नीतीश ने ही उनको एक नहीं बल्कि दो-दो बार उपमुख्यमंत्री बनाया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता