ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BJP नेता गोडसे के वंशज!, RJD बोली- अंग्रेजों की दलाली कर स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया

SASARAM: देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर आरजेडी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। सासाराम पहुंचे आरजेडी विधायक और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भ

BJP नेता गोडसे के वंशज!, RJD बोली- अंग्रेजों की दलाली कर स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर आरजेडी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। सासाराम पहुंचे आरजेडी विधायक और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। देश की दुर्दशा के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को जिम्मेवार बताते हुए बीजेपी को नाथूराम गोडसे का वंशज तक कह डाला। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने अंग्रेजो का दलाली कर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने का काम किया था।


भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस तरह से महमूद गजनवी ने देश को लूटने का काम किया था ठीक उसी तरह आज भाजपा देश पर राज नहीं बल्कि देश को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है, किसानों त्रस्त हैं लेकिन केंद्र की सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। सरकार में आने से पहले बीजेपी ने देश के लोगों से हर वर्ष 2 करोड रोजगार और किसानों की उपज का दोगुना दाम देने का वादा किया था लेकिन आज दिन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। देश में किसानों का हालत बद से बदतर होती जा रही है लेकिन केंद्र की सरकार देश की संपत्तियों को बेचने में लगी है।


वहीं उन्होंने मोकामा विधानसभा सीट से नीलम देवी की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि जनता अब परिवर्तन चाहती है, जिसका आगाज हो चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से मोकामा में प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी गई थी, उसी समय से यह अंदाजा लग गया था कि मोकामा में महागठबंधन की जीत तय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोगों से जो वादा किया है वे उसे हर हाल में पूरा करने का काम करेंगे। 

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता