ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : दो पक्षों की लड़ाई में युवक की मौत, परिजनों में मातम का माहौल; पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट

ROHTASH : बिहार के रोहतास से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस मारपीट के दौरान युवक के नाजुक अंग पर चो

BIHAR NEWS : दो पक्षों की लड़ाई में युवक की मौत, परिजनों में मातम का माहौल; पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : बिहार के रोहतास से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस मारपीट के दौरान युवक के नाजुक अंग पर चोट लगी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। यह घटना रोहतास थाना के सुंदरगंज का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना में  मृतक की पहचान उक्त गांव में निवासी विजय चौहान के पुत्र विकास चौहान का 18 वर्षीय पुत्र के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही रोहतास थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। वहीं मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर रोहतास थाने लाया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 


इस मामले में थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि इस मामले में उक्त गांव के जितेंद्र चौहान, फुलेंद्र चौहान, इंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है जिनकी संलिप्तता पाई गई है। जिनसे पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। मारपीट के दौरान आचनक नाजुक अंग पर लगने से मौत हो गई। मौत के कारणों का जांच रिपोर्ट आने पर ही अस्पष्ट हो पाएगा। वही एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।