ब्रेकिंग
‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत

‘अगर मैं गलत साबित हुई तो छोड़ दूंगी राजनीति’ ; रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को दे दी खुली चुनौती

CHHAPRA : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बड़ी चुनौती दे दी है। रोहिणी ने कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि उन्हो

‘अगर मैं गलत साबित हुई तो छोड़ दूंगी राजनीति’ ; रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को दे दी खुली चुनौती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बड़ी चुनौती दे दी है। रोहिणी ने कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद को अपनी किडनी नहीं दी है। तो अब इसकी जांच पीएम मोदी को किसी भी केंद्रीय एजेंसी से करानी चाहिए। अगर मैं गलत साबित हुई तो राजनीति छोड़ दूंगी।


दरअसल, छपरा में मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी ने कहा कि बीजेपी कभी भी महिलाओं का सम्मान नही कर सकती। बीजेपी वाले आरोप लगा रहे हैं कि मैंने अपने पिता को किडनी नहीं दी है। मैं भाजपा नेताओं और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देती हूं कि वे इस आरोप की जांच करा लें और चुनावी मंच से ही उस जांच रिपोर्ट की घोषणा करें। अगर मैं गलत साबित हुई तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगी।


रोहिणी ने कहा कि पिता को किडनी देने के कारण देश और दुनिया में उनकी सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि बेटी हो तो रोहिणी जैसी। भाजपा के भी कई नेताओं ने प्रशंसा की है। मैं सारण की जनता के बुलावे पर चुनाव लड़ने के लिए आई हूं। वहीं तेजस्वी की सभा में चिराग को गाली देने के सवाल पर रोहिणी ने इसकी आलोचना की और कहा कि मां-बहन सबकी होती है। उनका सम्मान करना ही हमारी संस्कृति है। 


उन्होंने कहा कि हम चिराग पासवान को अपना भाई और उनकी मां को अपनी मां मानते हैं। भीड़ में से किसी ने चिराग की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। जो पूरी तरह से गलत है। लेकिन चिराग को भी दूसरों की मां-बहन का सम्मान करना चाहिए। बीजेपी के लोग मेरे लिए भी अपशब्द बोल रहे हैं। पर चिराग ने तो कभी इसका विरोध नहीं किया।