ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

उपचुनाव को लेकर RLJP प्रवक्ता ने महागठबंधन पर बोला हमला, जनता सब समझ रही है, मतदान के दिन ही जवाब देगी: श्रवण अग्रवाल

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, चिराग पासवान और राहुल गांधी में आप

उपचुनाव को लेकर RLJP प्रवक्ता ने महागठबंधन पर बोला हमला, जनता सब समझ रही है, मतदान के दिन ही जवाब देगी: श्रवण अग्रवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, चिराग पासवान और राहुल गांधी में आपसी समझौता है। तीनों सोची-समझी रणनीति के तहत साथ चल रहे हैं। बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में ये तीनों दल सोची समझी साजिश के तहत अपना उम्मीदवार उतारे हैं। इसकी रूप रेखा हमारे पूज्य नेता रामविलास पासवान जी के प्रथम पुण्यतिथि के दिन दिल्ली स्थित चिराग पासवान के घर पर लिखीं गईं थी। 


रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि जमुई सांसद चिराग पासवान लालू यादव के हनुमान हैं। चिराग को लेकर किसी तरह का कोई कंफ्यूजन नहीं है। तारापुर और कुशेश्वर स्थान  के मतदाता भी बहुत जागरुक हैं। वे तेजस्वी और चिराग के बीच हुए समझौते को अच्छी तरह से समझ रहे हैं। मतदान के दौरान  तारापुर और कुशेश्वरस्थान  की जनता एनडीए गठबंधन के पक्ष में ही वोट करेगी। 


श्रवण अग्रवाल ने बताया कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव दिल्ली में चिराग के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रच रहे थे। उप चुनाव के कारण लालू प्रसाद यादव के घर में फुट पड़ गई हैं। तेजप्रताप यादव कुशेश्वर स्थान में राजद उम्मीदवार के विरुद्ध कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए लालू यादव जी से आग्रह है कि पहले वे अपने घर को सम्भाले।