ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Politics: राबड़ी आवास के बाहर RJD कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा, सांसद संजय यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Bihar Politics: राबड़ी देवी आवास के बाहर RJD कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और सांसद संजय यादव के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा शुरू कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की दुर्गति के लिए संजय यादव को जिम्मेवार बताते हुए संजय यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार को लेकर पार्टी में बगावत जैसे हालात हो गए हैं। पार्टी की दुर्गति के लिए कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के सलाहकार और राज्यसभा सांसद संजय यादव को जिम्मेवार बता रहे हैं। 


वहीं लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। तेजस्वी यादव के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सोमवारी की देर साम पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच गए और संजय यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। 


कार्यकर्ता संजय यादव को  हरियाणा भेजो के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद मरीन ड्राइव के लिए रवाना हुए लेकिन रूककर उनकी बात सुनना मुनासिब नहीं समझा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता