ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मृत डॉक्टर को बना दिया शेखपुरा का सिविल सर्जन

SHEKHPURA : बिहार की सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत क्या है इसकी तस्वीर अक्सर लोगों के सामने आते रही थी. अपनी लचर व्य

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मृत डॉक्टर को बना दिया शेखपुरा का सिविल सर्जन
Anamika
2 मिनट

SHEKHPURA : बिहार की सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत क्या है इसकी  तस्वीर अक्सर लोगों के सामने आते रही थी. अपनी लचर व्यवस्था के लिए जाने पहचाने जाने वाले बिहार के स्वास्थ्य विभाग में एक गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. 

मंगलवार को विधानसभा पहुंचे शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट ने बिहार में सिविल सर्जनों की तैनाती का मामला उठाते हुए कहा है कि शेखपुरा  में जिस सिविल सर्जन की तैनाती राज्य सरकार ने किया है उनकी मृत्यु फरवरी महीने में ही हो चुकी है. 


विधायक ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तरफ से एक सिविल सर्जन का तबादला का एक नोटिफिकेशन जारी किया था. उसके अनुसार जिस सिविल सर्जन को डॉ वीर कुंवर सिंह का शेखपुरा में तबादला किया गया है,  उनकी फरवरी में ही मृत्यु हो गई है. उनके मौत का कारण कोरोना संक्रमण में बताया गया था. अब ऐसे में वो अब पदभार कैसे ग्रहण करेंगे ये तो स्वास्थ्य विभाग ही बताएगा. 

बता दें कि राजद के विधायक लगातार नीतीश सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि  बिहार में अब मरे हुए डॉक्टरों की तैनाती अस्पताल में इलाज करने के लिए किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग इतनी बड़ी चूक कैसे कर देता है. क्या इसकी जानकारी विभाग को नहीं थी. जब स्थानीय विधायक होने के नाते मुझे इस बात की जानकारी हो सकती है तो फिर सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को क्यों नहीं. राजद विधायक ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें किसी मरे हुए व्यक्ति की तैनाती सरकार ने की हो. विभाग अक्सर ऐसी गलतियां करता है और इससे कुछ नहीं सिखता. 

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मृत डॉक्टर को बना दिया शेखपुरा का सिविल सर्जन