ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

RJD विधायक ने सीएम नीतीश के लिए मंगवाई चूड़ियां, बोले.. ऑर्डर कर दिए हैं, मिल जाए तो बता दीजिएगा

PATNA : बिहार विधानसभा में मंगलवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को लेकर मचे भारी बवाल के बाद विपक्षी विधायकों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. विपक्षी खेमे के विधायक अलग

RJD विधायक ने सीएम नीतीश के लिए मंगवाई चूड़ियां, बोले.. ऑर्डर कर दिए हैं, मिल जाए तो बता दीजिएगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में मंगलवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को लेकर मचे भारी बवाल के बाद विपक्षी विधायकों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. विपक्षी खेमे के विधायक अलग-अलग तरीके से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में बेलापुर से RJD विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए चूड़ियां आर्डर कर दी हैं. आर्डर का एड्रेस उन्होंने 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास का दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से चूड़ियां मिल जाने पर ट्वीट कर सूचना देने का आग्रह भी किया है. 


इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिये साझा की है. विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- नीतीश जी के रैवये से ऐसा लग रहा है कि उन्हें अभी इसकी आवश्यकता बहुत जोरों से है. इसीलिए 1 अणे मार्ग वाले सरकारी आवास पर आर्डर कर दिया हूँ.  डिलीवर हो जाए, तो एक ट्वीट करके सूचित कर दीजिएगा सीएम साहब. शुक्रिया. 


आपको बता दें कि मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी विधायकों की हुई बर्बर पिटाई के बाद आज विपक्षी विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया है. विधानसभा की कार्यवाही जारी रहने के बाद भी विपक्ष सदन में मौजूद नहीं रहा. सदन से बाहर विधान मंडल परिसर में विपक्ष अपना समानांतर सदन चलाता नजर आया. विपक्षी विधायक धरने पर बैठे रहे और उन्होंने गार्डन एरिया में ही समानांतर सदन चलाने की शुरुआत कर दी. 

टैग्स