ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar Politics : RJD विधायक किरण देवी और पति अरुण यादव पर होगा केस, ED ने SVU से की सिफारिश; जानिए क्या है मामला

PATNA : संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी विधायक किरण देवी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति पद का दुरुपयोग और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले में विशेष निगरानी इकाई मे

Bihar Politics : RJD विधायक किरण देवी और पति अरुण यादव पर होगा केस, ED ने SVU से की सिफारिश; जानिए क्या है मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी विधायक किरण देवी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति पद का दुरुपयोग और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले में विशेष निगरानी इकाई में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा-66(2) का हवाला देते हुए इसकी अनुशंसा की है  हुए। ईडी ने अरुण यादव की अवैध संपत्ति की जानकारी के सबूत भेजे हैं।


दरअसल,  राजद विधायक किरण देवी के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह मुकदमा आय से अधिक संपत्ति, पद का दुरुपयोग समेत अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़े मामले में दर्ज होगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसकी अनुशंसा एसवीयू और डीजीपी से की है। ईडी ने पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) की धारा-66 (2) का हवाला देते हुए इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। काली कमाई से जमा की गई अरुण यादव की अवैध संपत्ति से जड़ी जानकारी भी ईडी ने इस पत्र के साथ बतौर सबूत भेजा है।


जानकारी हो कि ईडी ने अरुण यादव और किरण देवी के आरा के अगियांव और पटना स्थित ठिकानों पर इसी साल 27 फरवरी को छापेमारी की थी। इस मामले की जांच में उनके खिलाफ 40 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चला था। ईडी ने उनकी करीब 46 संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि अरुण यादव और उनकी पत्नी किरण देवी के विधायक कार्यकाल के दौरान 2014 से 2022-23 के बीच 20 करोड़ रुपये से अधिक राशि बैंक खाते में जमा की गई है।


ईडी ने अरुण यादव और किरण देवी के आरा के अगियांव और पटना स्थित ठिकानों पर इसी वर्ष 27 फरवरी को छापेमारी की थी। इस मामले की जांच में उनके खिलाफ 40 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चला था। इसके बाद 9 अक्टूबर को ईडी ने उनके बैंक खातों में जमा 20 करोड़ कैश के अलावा मुख्य रूप से आरा, अगियांव में खेती योग्य 40 प्लॉट, अगियांव में मौजूद उनका महलनुमा घर, पटना के गोला रोड में मौजूद उनके 5 फ्लैट के अलावा पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में मौजूद प्लॉट को जब्त कर लिया था।


उनकी करीब 46 परिसंपत्तियां जब्त की गई हैं। ये सभी संपत्तियां इन्होंने बालू के अवैध कारोबार के अलावा अन्य तरह की आपराधिक गतिविधि की बदौलत खरीदी हैं। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि अरुण यादव और उनकी पत्नी किरण देवी के विधायक कार्यकाल के दौरान 2014 से 2022-23 के बीच 20 करोड़ से अधिक राशि बैंक खाते में जमा की गई है। इससे पता चलता है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके यह राशि जमा की है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें