ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

RJD सुप्रीमों लालू यादव दिल्ली रवाना, कल ही पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में हुए थे शामिल

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजनीति से निकल कर सामने आ रही है जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली रवाना हो चुके हैं। लालू यादव कल ही पार्टी के स्थापना दिवस के

RJD सुप्रीमों लालू यादव दिल्ली रवाना, कल ही पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में हुए थे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजनीति से निकल कर सामने आ रही है जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली रवाना हो चुके हैं। लालू यादव कल ही पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे उसके बाद आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजद  सुप्रीमों यहां अपना रूटीन  चेकउप के लिए रवाना हुए हैं। 


दरअसल, राजद सुप्रीमों लालू यादव का । 5 दिसंबर को सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उसके बाद कुछ दिनों तक वो सिंगापूर में अपनी बेटी मिसा भारती के आवास पर रहे। उसके बाद लालू यादब पटना आए थे।  यहां आने के बाद लालू कुछ दिनों तक एक्टिव नजर नहीं आए। लेकिन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के तरफ से विपक्षी एकता की मुहीम शुरू होने के बाद लालू एक्टिव हुए और फिर पटना में ही आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में ही शिरकत किया और भाजपा के ऊपर जमकर निशाना साधते हुए भी नजर आए। इसके बाद अब आज लालू ने दूसरे चरण की बैठक में शामिल होने पर भी अपनी सहमती जता दी है। 


मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर विपक्ष के नेताओं की पटना में बैठक हुई थी। उसी का अगला चरण बेंगलुरु में होना है।  ऐसे में स्वास्थ्य कारणों से इस बैठक में लालू यादव के शामिल होने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब लालू यादव ने खुद घोषणा की है कि वे बेंगलुरु की बैठक में जाएंगे। इतना ही नहीं लालू ने अपने ही अंदाज नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकने की भी बात कहते हुए नजर आए। 


इधर,  लालू यादव ने यह नहीं बताया कि उनके वापस पटना लौटने का कब प्लान है।उन्होंने कहा है कि बेंगलुरु जाने के लिए वे पटना वापस आएंगे और यहीं से विपक्ष की अगली बैठक में जाएंगे। ऐसे में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लालू यादव और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक साथ बेंगलुरु जा सकते हैं। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल रह सकते है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता