ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

RJD स्टार प्रचारकों की लिस्ट से जगदानंद गायब, तेजप्रताप को मिली जगह

PATNA : बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट शामिल है। इसी कड़ी में अब इस उपचुनाव को लेकर राजद ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी

RJD स्टार प्रचारकों की लिस्ट से जगदानंद गायब, तेजप्रताप को मिली जगह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट शामिल है। इसी कड़ी में अब इस उपचुनाव को लेकर राजद ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। वहीं, इस सूची सबसे अधिक चर्चा का विषय कुछ बना हुआ है तो यह है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया  है।



दरअसल, पीछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा आम हो गई है कि राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री और उनके ही पार्टी नेता  तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में इस नराजगी वाली खबरों पर और एक सटीकता का मुहर के रूप में इस मामले को देखा जा रहा है कि स्टार प्रचारकों की सूची में  लालू परिवार से तेजस्वी के साथ तेजप्रताप यादव का भी नाम शामिल है। लेकिन, जगदानंद सिंह का नाम गायब है। 



इधर, इस निर्णय को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि जगदानंद प्रचार में नहीं जाते हैं। पिछले चुनाव में भी वे प्रचार में नहीं शामिल हुए थे। वहीं, राजद ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की है उसमें नीतीश सरकार में राजद कोटे से शामिल अधिकतर मंत्रियों के नाम शामिल हैं।  हालांकि, इस उपचुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी, प्रचार नहीं करेंगी। लालू परिवार से सिर्फ तेजस्वी और तेजप्रताप को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है।



बहरहाल,पिछले दिनों से  जगदानंद और लालू परिवार के बीच चल रही नाराजगी  की अटकलें चल रही हैं, इसलिए उन्हें स्टार प्रचारक नहीं बनाया जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि जगदानंद प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की पेशकश भी कर चुके हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि राजनीतिक गलियारों में जो खबर चल रही वह कितनी सच है या फिर खुद जगदानंद सिंह कोई बड़ा कदम उठाने के इरादे में हैं।