ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...

Bihar Politics: महागठबंधन में सीएम फेस पर रार! आरजेडी ने दिया दो टूक जवाब, कहा- तेजस्वी ही होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

Bihar Politics: महागठबंधन में सीएम के चेहरे को लेकर मचे घमासान के बीच आरजेडी ने स्पष्ट किया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना में गुरुवार को हुई महागठबंधन की बैठक में सीएम फेस को लेकर सहमति नहीं बन सकी। तेजस्वी यादव के कहने के बावजूद कांग्रेस प्रभारी ने सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम का एलान नहीं किया और बात आई गई हो गई। अब आऱजेडी ने कांग्रेस को दो टूक शब्दों में जवाब दिया है और कहा है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे।


दरअसल, गुरुवार को आऱजेडी दफ्तर में बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की अहम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने ऐलान किया कि महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है और तेजस्वी यादव इस कमेटी का नेतृत्व करेंगे हालांकि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली हालांकि तेजस्वी ने गेंद कांग्रेस प्रभारी के पाले में डाल दी थी।


आरजेडी पहले ही तेजस्वी यादव को सीएम फेस बचा चुकी है हालांकि कांग्रेस तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने को तैयार नहीं है। बिहार कांग्रेस प्रभारी स्पष्ट तौर पर इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया। जिसके बाद अब आरजेडी ने कांग्रेस को दो टूक जवाब दिया है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने पटना में प्रेस वार्ता कर ऐलान किया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे।


पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि जैसे पूर्व दिशा से सूर्य का उगना यूनिवर्सल सत्य है, उसी तरह तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री फेस होना सत्य है। मनोज झा के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे और तेजस्वी के आलाव किसी और चेहरे पर कोई बात नहीं होगा हालांकि कांग्रेस तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने को तैयार नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता