ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सदन में सुशील मोदी ने बताया चारा घोटाले में कैसे हुई खजाने से अधिक निकासी, आरजेडी ने किया हंगामा

PATNA : विधानसभा में बिहार विनियोग अधिकाई विधेयक पेश करने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधेयक को सदन में रखते हुए इस बात की चर्चा की कि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : विधानसभा में बिहार विनियोग अधिकाई विधेयक पेश करने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधेयक को सदन में रखते हुए इस बात की चर्चा की कि आखिर कैसे पूर्व के वर्षों में खजाने से अधिक राशि निकाली गई। विधेयक पर बोलते हुए डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि भेड़, बकरी और सूअर के साथ साथ जानवरों के सिंघ ने तेल लगाने के लिए बड़ी राशि खजाने से निकाली गई। दरअसल सुशील कुमार मोदी जिस शासनकाल का जिक्र करते हुए सरकारी खजाने से ज्यादा राशि निकाले जाने की चर्चा कर रहे थे उसे सुनकर आरजेडी विधायक को तुरंत एहसास हो गया कि मामला क्या है। आरजेडी विधायकों को जैसे ही लगा कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी की बात लालू यादव के शासनकाल में हुए चारा घोटाले की तरफ जा रही है उन्होंने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम सुशील मोदी जिस वक्त भेड़ और सूअर के ऊपर खर्च के लिए खजाने से अधिक राशि निकाले जाने की चर्चा कर रहे थे सीएम नीतीश कुमार उनकी बगल में बैठे मुस्कुरा रहे थे। दूसरी तरफ आरजेडी के विधायक भोला यादव, ललित यादव और शक्ति सिंह यादव खड़े होकर विरोध जताते रहे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने मामले को यह कहते हुए ज्यादा आगे नहीं बढ़ने दिया कि वित्त मंत्री खजाने से अधिक निकासी के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता