ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में बाढ़ के विकराल हालत की दिल्ली में गूंज, राज्यसभा में चर्चा के लिए आरजेडी सांसद मनोज झा ने दिया नोटिस

DESK: बिहार में बाढ़ की विकराल हालत की गूंज दिल्ली में भी सुनाई दे रही है. आरजेडी के मनोज झा ने इस प्राकृतिक त्रासदी पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है. राजद सांसद मनोज झा ने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: बिहार में बाढ़ की विकराल हालत की गूंज दिल्ली में भी सुनाई दे रही है. आरजेडी के मनोज झा ने इस प्राकृतिक त्रासदी पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है. राजद सांसद मनोज झा ने सोमवार को शून्यकाल के दौरान इस गंभीर मामले पर चर्चा की मांग की है. राज्यसभा में चर्चा की मांग सांसद मनोज झा ने शून्यकाल के दौरान राज्यसभा में बाढ़ के हालात को लेकर चर्चा का नोटिस दिया है. बता दें कि भारी बारिश के चलते सूबे में बाढ़ की हालत विकराल हो गयी है. राज्य के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और सैंकड़ों लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए उंची जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. नेपाल के चलते बिहार झेल रहा त्रासदी बाढ़ से बिगड़ते हालात पर रविवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की और जल संसाधन मंत्री संजय झा और अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. बता दें कि नेपाल से निकलती नदियों के चलते दशकों से बिहार बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है. नेपाल में होने वाली भारी बारिश का खामियाजा खासकर उत्तर बिहार के लोग झेलते हैं. बाढ़ के स्थायी रोकथाम के लिए कई बार नेपाल से आने वाली नदियों के उपर डैम बनाने को लेकर चर्चा हुई लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता