ब्रेकिंग
सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजाबिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंप2 लाख तक लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, CIBIL स्कोर को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानें क्या है नया नियमसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजाबिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंप2 लाख तक लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, CIBIL स्कोर को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानें क्या है नया नियम

RJD विधायक किरण यादव के पटना आवास पर भी ED की रेड, लालू की मां मरछिया देवी के नाम पर है अपार्टमेंट; ताला तोड़कर घुसी टीम

PATNA: लालू के बाद अब उनके करीबी भी ईडी की रडार पर हैं। ईडी की टीम ने मंगलवार को अवैध बालू कारोबार से जुड़े मामले में आरजेडी विधायक किरण यादव के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की ह

RJD विधायक किरण यादव के पटना आवास पर भी ED की रेड, लालू की मां मरछिया देवी के नाम पर है अपार्टमेंट; ताला तोड़कर घुसी टीम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लालू के बाद अब उनके करीबी भी ईडी की रडार पर हैं। ईडी की टीम ने मंगलवार को अवैध बालू कारोबार से जुड़े मामले में आरजेडी विधायक किरण यादव के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। भोजपुर के अवाला पटना में भी किरण देवी के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। किरण यादव के पति अरुण यादव आरजेडी के पूर्व विधायक रह चुके हैं और उनका बालू का कारोबार है।


इससे पहले सीबीआई की टीम भोजपुर स्थित आरजेडी विधायक किरण यादव के घर पहुंची थी और समन सौंपा था। मंगलवार के सुबह सवेरे ईडी की टीम आरजेडी विधायक किरण यादव के गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित आवासपर पहुंची और छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही साथ ईडी की टीम पटना में भी विधायक के आवास पर छापेमारी कर रही है।


पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में मरछिया देवी अपार्टमेंट में आरजेडी विधायक किरण यादव के फ्लैट पर ईडी की छापेमारी चल रही है। यह अपार्टमेंट लालू प्रसाद की मां मरछिया देवी के नाम पर है, जिसमें आरजेडी विधायक किरण देवी के पति अरुण यादव ने तीन फ्लैट खरीद रखे हैं। ED की टीम ताला तोड़कर आवास के अंदर घुसी है।


आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी की टीम मां मरछिया देवी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 403 में छापेमारी कर रही है। इस फ्लैट में ED ने पहले भी छापेमारी कर चुकी है और आज एक बार फिर ED की टीम पहुंच फ्लैट के अंदर जांच कर रही है। बता दें कि विधायक के पति अरुण यादव भी संदेश से विधायक रह चुके हैं और लालू परिवार के करीबी कहे जाते हैं। 


इससे पहले बीते महीने यानी जनवरी में किरण देवी के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची थी। कहा जाता है कि अरुण यादव बालू के बड़े कारोबारी हैं और बालू के कारोबार से ही पटना में उन्होंने काफी संपत्ति बनायी है। आरोपों के अनुसार, लालू परिवार को भी कई फ्लैट तोहफे में देने की बात चर्चे में रही है। अब इसी क्रम में सीबीआई और ईडी की कार्रवाई कर रही है।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता