ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD विधायक अब्दुल गफूर का निधन, कई दिनों से थे बीमार

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। आरजेडी के विधायक अब्दुल गफूर का निधन हो गया है। अब्दुल गफूर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सहरसा क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। आरजेडी के विधायक अब्दुल गफूर का निधन हो गया है। अब्दुल गफूर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सहरसा के महिषी विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल गफूर आरजेडी के पुराने नेताओं में गिने जाते थे।

आरजेडी विधायक अब्दुल गफूर पिछले कई दिनों से बीमार थे। इलाज के दौरान उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हो जाने होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया। अब्दुल गफूर ने दिल्ली में ही अंतिम सांस ली है।

आरजेडी विधायक अब्दुल गफ्फूर लिवर कैंसर से पीड़ित थे। लगातार उनका इलाज चल रहा था। 5 मई 1959 को उनका जन्म सहरसा जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। सिमरी बख्तियारपुर से स्कूली शिक्षा पाने वाले डॉ अब्दुल गफूर ने सहरसा कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और फिर पटना विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई पूरी की उन्होंने उर्दू में पीएचडी की उपाधि भी ली।

1995 में अब्दुल गफूर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता लहटन चौधरी को महिषी विधानसभा सीट पर बात देकर सनसनी फैला दी थी। जनता दल से अलग होकर लालू यादव ने जब राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया तब अब्दुल गफूर उनके साथ आ गए। वह लगातार महिषी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे। बिहार में 2015 में बनी महागठबंधन की सरकार में अब्दुल गफूर अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री भी रहे।

टैग्स