ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

RJD में अंतर्कलह पर शुरू हो गई सियासत, JDU की सलाह.. पिता की डूबती विरासत को बचाइये

PATNA: आरजेडी में अंतर्कलह पर जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. कहा कि अगर आपको मौज मस्ती से थोड़ा सा भी फुर्सत मिले तो पिता की डूबती विरासत को बचाइये. <s

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  आरजेडी में अंतर्कलह पर जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. कहा कि अगर आपको मौज मस्ती से थोड़ा सा भी फुर्सत मिले तो पिता की डूबती विरासत को बचाइये. 

जेडीयू और बीजेपी ने साधा निशाना

जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुफ्त में एक सलाह दे रहा हूं. जब कभी ट्वीट करने और दिल्ली में मौज मस्ती से फुर्सत मिल जाए तो पार्टी के कुछ लोगों से बात कर लिया कीजिए.! आपके पिताजी ने बड़े मेहनत और जतन से पार्टी को बनाया और आगे बढ़ाया अब यूं बिखरते देख अच्छा नहीं लग रहा. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने भी तेजस्वी पर निशाना साधा और कहा कि राजनैतिक बेरोजागरी में तेजस्वी यादव है. बिहार सरकार विरोधी दल के नेता को रोजगार दें. 


RJD के कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बता दें क पार्टी में बदलते वर्किंग स्टाइल के बीच लंबे समय से प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे कुमार राकेश रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आगे कोषाध्यक्ष पद पर काम कर पाने में असमर्थता जताई है. सूत्र बताते हैं कि लंबे अरसे से कोषाध्यक्ष का पद संभालने वाले कुमार राकेश रंजन भी जगदाबाबू के वर्किंग स्टाइल से परेशान हैं. लेकिन फर्स्ट बिहार ने जब उनसे इस मामले पर बातचीत की तो उन्होंने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया. पूर्व एमएलसी कुमार राकेश रंजन ने कहा है कि वह लंबे अरसे से इस पद पर थे और अब वह पार्टी को आगे सेवा दे पाने में असमर्थ हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि उन्होंने फरवरी महीने के आखिर में ही अपना इस्तीफा दे दिया था. तब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर उनसे बात भी की थी. प्रदेश कोषाध्यक्ष पद से कुमार राकेश रंजन के इस्तीफे का मामला खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पास है. यह प्रकरण अभी चली रहा था इसी बीच कोरोना महामारी के कारण सब कुछ स्लीप मोड में चला गया. सोमवार को पार्टी की तरफ से जब कोरोना वायरस के लिए राहत का चेक काटा गया तब भी उस पर कोषाध्यक्ष की बजाय प्रदेश अध्यक्ष का सिग्नेचर था. 


टैग्स