ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

RJD में श्याम रजक का डिमोशन : JDU के राष्ट्रीय महासचिव थे, तेजस्वी की पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदल कर आरजेडी में शामिल होने वाले श्याम रजक का डिमोशन हो गया है. श्याम रजक जेडीयू में राष्ट्रीय महासचिव हुआ करते थे. RJD ने उन्हें प्

RJD में श्याम रजक का डिमोशन : JDU के राष्ट्रीय महासचिव थे, तेजस्वी की पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदल कर आरजेडी में शामिल होने वाले श्याम रजक का डिमोशन हो गया है. श्याम रजक जेडीयू में राष्ट्रीय महासचिव हुआ करते थे. RJD ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंपा है. इससे पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट भी काट दिया था.


आरजेडी ने 3 उपाध्यक्ष बनाये
आरजेडी ने आज पार्टी की प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए तीन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये हैं. श्याम रजक के साथ साथ भूदेव चौधरी और प्रेम कुमार मणि को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. भूदेव चौधरी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे. चुनाव से पहले वे पाला बदल कर आरजेडी में आये थे. वहीं प्रेम कुमार मणि जेडीयू के विधान पार्षद हुआ करते थे. जेडीयू ने भीतरघात करने के आरोप में प्रेम कुमार मणि की विधान परिषद की सदस्यता रद्द करा दी थी.


श्याम रजक का डिमोशन
लेकिन सबसे दिलचस्प मामला श्याम रजक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने का है. श्याम रजक जेडीयू में राष्ट्रीय महासचिव के साथ साथ सरकार में मंत्री भी थे. सब छोड़ कर वे आरजेडी में आये थे. लेकिन आरजेडी ने उन्हें विधानसभा का टिकट तक नहीं दिया. श्याम रजक जिस फुलवारी शरीफ सीट से पिछले 25 सालों से विधायक थे, आरजेडी ने वह सीट ही तालमेल में माले को दे दिया था. अब उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया है.


हालांकि श्याम रजक पार्टी में मिले पद से गदगद दिखे. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं. पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वे उसे जी-जान से निभायेंगे और आरजेडी का विस्तार करेंगे. 

टैग्स