ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शिक्षकों की मांगों का अब्दुल बारी सिद्दीकी ने किया समर्थन , सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

PATNA: अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षकों को आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का साथ मिला है. राजद के वरिष्ठ नेता ने सरकार पर शिक्षकों की जायज मांगों से मुंह मोड़ने का आरोप लग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षकों को आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का साथ मिला है. राजद के वरिष्ठ नेता ने सरकार पर शिक्षकों की जायज मांगों से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि जब शिक्षक ही नहीं रहेंगे तो ऐसे में बिहार में शिक्षा का क्या हाल होगा? मांगों के समर्थन में गर्दनीबाग में धरने पर बैठे शिक्षकों का साथ देने राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में आरजेडी की सरकार आती है तो राज्य में ठेके पर बहाली बंद कर दी जाएगी और नियमित बहाली की जाएगी. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर शिक्षकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि शिक्षा मंत्री अपना वादा पूरा नहीं कर रहे. अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी वाजिब मांगों को लेकर शिक्षकों को सड़क पर भटकना पड़ता है जबकि इससे बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है. पटना से राजन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता