ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज, लालू यादव सेट करेंगे बिहार का सियासी एजेंडा

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज पटना में आयोजित होगी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. बैठक सुबह 11:30 बजे पटना के म

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज, लालू यादव सेट करेंगे बिहार का सियासी एजेंडा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज पटना में आयोजित होगी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. बैठक सुबह 11:30 बजे पटना के मौर्य होटल में शुरू होगी. बैठक में तकरीबन 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लालू यादव के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अलावे लगभग सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांगठनिक चुनाव के कार्यक्रम और सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी. साथ ही साथ लालू यादव बिहार का सियासी एजेंडा भी सेट करेंगे.


पार्टी तैयारी को फाइनल टच लगभग दे दी है. और इसके लिए पार्टी के कई नेताओं को अलग-अलग टीम बनाकर आयोजन को सफल बनाने की कोशिश हो रही है. वीरचंद पटेल पथ स्थित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय को भी खूबसूरत रंगीन विद्युत बल्बों से सजाया गया है.


वहीं इसकी पूरी तैयारी जोर शोर से पटना में देखने को मिल रही है. शहर के कई महत्वपूर्ण जगहों पर  जैसे की एयरपोर्ट के पास की सड़क, इनकम टैक्स चौराहा, पार्टी कार्यालय वाली सड़क वीरचंद पटेल पथ पर तोरण द्वार बनाए गए हैं. ऐसा लग रहा है कि पार्टी उत्सवी माहौल में है. राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि होटल मौर्या में यह बैठक की जाएगी जिसका नामकरण समाजवादी नेता जगदेव बाबू के नाम पर अमर शहीद जगदेव प्रसाद सभागार रखा गया है. दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रतिनिधि आज लगभग 11 बजे तक पटना पहुंच जाएंगे. इनके ठहरने की अच्छी व्यवस्था राजधानी के कई होटलों में की गई है.

टैग्स